लॉकडाउन के दौरान आप कैसे Lockdown E-Pass पा सकते हैं। कई राज्य सरकारें अपनी वेबसाइट पर नागरिकों को ई-पास के लिए रजिस्टर करने का मौका दे रही हैं। वहीं, कई सरकारों ने इसके लिए मोबाइल या फिर व्हाट्सऐप नंबर तक ज़ारी कर दिए हैं।
जब तक लॉक डाउन चलेगा तब तक लोग अपने घरो मे कैद रहेंगे। लोगो के पास टाइम पास करने के लिए फ़ोन, सोशल मीडिया रहेगा।
जरूर पढ़े: Coronavirus – घर में लॉकडाउन होने से बढ़ रहा स्ट्रेस? 7 टिप्स फॉलो कर मिलेगी राहत
लॉक डाउन ई-पास Lockdown E-Pass
भारत में 14 अप्रैल तक लगा लॉकडाउन फिलहाल 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सरकार ने आवश्यक सेवा प्रदान करने वाले लोगों और आपात स्थित को छोड़कर सभी चीज़ों पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम COVID-19 यानी कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाए जा रहे हैं। इस वायरस को अब वैश्विक महामारी घोषित कर दिया गया है। आवश्यक सेवा प्रदान करने वाले लोगों को इस लॉकडाउन में राहत दी गई है, वहीं समान्य लोगों को केवल आपात स्थिति में ही छूट दी जाएगी। इस राहत के लिए कई सरकारें और केंद्र शासित राज्य ई-पास ऑफर कर रहे हैं। इन ई-पास को आप ऑनलाइन बनवा सकते हैं।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि लॉकडाउन के दौरान आप कैसे COVID-19 E-pass पा सकते हैं। कई राज्य सरकारें अपनी वेबसाइट पर नागरिकों को ई-पास के लिए रजिस्टर करने का मौका दे रही हैं। वहीं, कई सरकारों ने इसके लिए मोबाइल या फिर व्हाट्सऐप नंबर तक ज़ारी कर दिए हैं।
जरूर पढ़े: Car care in Lockdown: Coronavirus लॉकडाउन में कार को सुरक्षित रखने की टिप्स
लॉकडाउन के दौरान कैसे पाएं ई-पास? (How to get Lockdown E-Pass for lockdown?)
1. सबसे पहले अपने राज्य की अधिकारिक Lockdown e-pass वेबसाइट पर जाएं।
2. वेबसाइट पर जाकर ‘Apply’ पर क्लिक करें।
3. अब आपको ई-पास क्यों चाहिए? इसका कारण बताएं। बता दें कि हर राज्य की वेबसाइट यूज़र से अलग-अलग जानकारी भी मांग सकती है। उदाहरण के लिए महाराष्ट्र ई-पास वेबसाइट आपसे आपका फोटो आईडी प्रूफ, वैलिड ऑर्गनाइज़ेशन डॉक्यूमेंट्स, मेडिकल रिपोर्ट और कंपनी की आईडी मांगती है, जिसे आवेदन के साथ जोड़ना होगा।
4. सबमिट करने के बाद, स्थानिय पुलिस के द्वारा इस आवेदन की जांच की जाएगी और उसके बाद पास ज़ारी किया जाएगा।
5. अगर आवेदन भरते वक्त कुछ गलती हो जाती है, तो यूज़र स्थानिय पुलिस स्टेशन में जाकर गलती में सुधार कर सकता है। आवेदन के साथ आपको एक यूनिक टोकन आईडी ज़ारी की जाएगी।
ई-पास आवेदन का स्टेटस कैसे जानें? (How to check for application status of e-pass?)
1. आवेदन सब्मिट हो जाने के बाद यूज़र अपने आवेदन का स्टेटस ई-पास वेबसाइट पर जाकर यूनिक आईडी डालकर देख सकता है।
2. ई-पास अप्रूव होने के बाद यूज़र के फोन पर अधिकारियों द्वारा मैसेज भेजा जाएगा।
3. इस ई-पास को यूज़र प्रिंट भी करा सकते हैं। जब भी आप घर से बाहर निकलें, अपने साथ इस पास को जरूर साथ रखें।
जरूर पढ़े: Aarogya Setu Corona Tracking App संक्रमित व्यक्ति से बचने के लिए टिप्स देगा
राज्य व केंद्र शासित राज्यों के लिए ई-पास वेबसाइट की सूची
अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लोग अपने जिला अधिकारी को संपर्क करके ई-पास ले सकते हैं।
व्हाट्सऐप पर कैसे करें ई-पास का आवेदन ? (How to apply for an e-pass for lockdown via WhatsApp?)
वेबसाइट के अलावा, दिल्ली सरकार ने ई-पास के लिए व्हाट्सऐप नंबर भी ज़ारी किए हैं, जिसपर लोग मैसेज भेजकर ई-पास का आवेदन भेज सकते हैं। वो नंबर ये हैं-
पूर्वी जिला: 8447200084, 8375878007
उत्तरी पूर्वी जिला: 9540895489, 8860425666
केंद्रीय जिला: 7428336279, 7428210711
नई दिल्ली जिला: 9540675392, 9873743727
उत्तरी जिला: 8595298706, 8595354861
जरूर पढ़े: WhatsApp Latest Feature वॉट्सऐप का नया फीचर, बताएगा मैसेज सही या फेक
शाहदरा जिला: 8595272697, 8595274068
दक्षिण-पूर्वी जिला: 8595246396, 8595258871
पश्चिम जिला: 9414320064, 8595252581
दक्षिण जिला: 9599649266, 9643150027
दक्षिण पश्चिमी जिला: 9971518387, 9971526953
उत्तर पश्चिम जिला: 8595559117, 8595543375
आवेदन करने के लिए आपको अपने नाम, पते, ई-पास के कारण की जानकारी, समय, आईडी प्रूफ की कॉपी और गाड़ी नंबर की जानकारी उपरोक्त व्हाट्सऐप नंबर पर भेजनी होगी। स्थानीय अधिकारी जांच-पड़ताल के बाद आपको पास ज़ारी कर देंगे।